पीडीएस चावल की आशंका में जब्त पिकअप जांच के बाद मुक्त

Updated:
विज्ञापन
पीडीएस चावल की आशंका में जब्त पिकअप जांच के बाद मुक्त

पीडीएस चावल की आशंका में जब्त पिकअप जांच के बाद मुक्त

विज्ञापन

चांदन . चांदन पुलिस ने मंगलवार की दोपहर प्रखंड क्षेत्र में सघन गश्ती के दौरान जन वितरण प्रणाली का अरवा चावल होने की आशंका पर चावल लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया. हालांकि, विभागीय जांच के बाद चावल के कागजात सही पाए जाने पर वाहन को छोड़ दिया गया. जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने सड़क पर जा रही एक पिकअप को संदिग्ध मानकर रोका था. पुलिस को अंदेशा था कि वाहन पर लदा भारी मात्रा में अरवा चावल कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना तत्काल प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लक्ष्मीकांत कुमार को दी. सूचना मिलते ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और वाहन पर लदे चावल के साथ-साथ उससे संबंधित तमाम चालान व अन्य वैध कागजातों की बारीकी से जांच की. गहन छानबीन के बाद आपूर्ति पदाधिकारी ने पाया कि चावल पूरी तरह वैध है और इसके सभी दस्तावेज नियमानुसार सही हैं. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सौंपी गई लिखित जांच रिपोर्ट के आधार पर चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने चावल लदे पिकअप वाहन को मुक्त करने का आदेश दिया. पुलिस की इस सतर्कता और फिर त्वरित विभागीय जांच के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन