सीएम कॉलेज बौंसी में अब होगी बीबीए व बीसीए की पढ़ाई
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
सीएम कॉलेज बौंसी में अब होगी बीबीए व बीसीए की पढ़ाई
विज्ञापन
सत्र 2026-29 से शुरू होंगे वोकेशनल कोर्स; स्ववित्तपोषित योजना के तहत मिला संबंर्द्धन
बांका. जिले के बौंसी स्थित चंद्रश्वरी मधुसूदन (सी.एम.) महाविद्यालय के लिए शैक्षणिक जगत से एक बहुत ही सुखद खबर सामने आयी है. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने महाविद्यालय को आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-29 से स्नातक स्तरीय बीबीए व बीसीए पाठ्यक्रमों के अध्यापन के लिए औपचारिक संबंर्द्धन प्रदान कर दिया है.स्ववित्तपोषित योजना के तहत मिली अनुमति
विश्वविद्यालय द्वारा यह संबंर्द्धन ”स्ववित्तपोषित योजना” के अंतर्गत दिया गया है. इस निर्णय के बाद अब स्थानीय छात्रों को प्रोफेशनल और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए जिले से बाहर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी. कॉलेज में इन आधुनिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.कॉलेज परिवार व छात्रों में खुशी की लहर
इस उपलब्धि को लेकर कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह व हर्ष का माहौल है. कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के शुरू होने से न केवल कॉलेज की शैक्षणिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बल्कि बांका और बौंसी के ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्र भी अब कॉर्पोरेट व आइटी क्षेत्र की दिशा में अपने करियर को गति दे सकेंगे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन