बाइक-साइकिल की टक्कर में दो लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

बाइक-साइकिल की टक्कर में दो लोग जख्मी

विज्ञापन

बांका. बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर स्थित चांदन पुल के समीप शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. बाइक व साइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतापुर निवासी नर्सिंग साह अपनी साइकिल से घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रैनिया निवासी संतोष साह अपनी बाइक पर सवार होकर बांका बाजार की तरफ आ रहे थे. चांदन पुल के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए. घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को संभाला व उन्हें सदर अस्पताल, बांका पहुंचाया. अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की टीम ने शनिवार की सुबह दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन