कमल हासन का ट्रंप को खुला पत्र: अपने काम से काम रखें, भारत को आदेश न दें

Updated:
विज्ञापन

अमल हासन, फोटो एक्स

Kamal Haasan Open Letter To Trump: दक्षिण भारत के फेमस एक्टर और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के चीफ कमल हासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुला पत्र लिखा है. हासन ने ट्रंप को अपने देश के मामलों पर ध्यान देने की सलाह भी दे डाली है. कमल हासन का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Kamal Haasan Open Letter To Trump: कमल हासन ने डोनाल्ड ट्रंप के नाम खुले पत्र में लिखा- हम भारत के लोग एक स्वतंत्र और संप्रभु देश से संबंध रखते हैं. हम अब दूर बैठे विदेशी तटों से दिए जाने वाले आदेशों को नहीं मानते.

विज्ञापन

अपने काम से काम रखें: कमल हासन की ट्रंप को दो टूक

अभिनेता से राजनीति में कदम रखने वाले कमल हासन ने ट्रंप से साफ-साफ कह दिया कि उन्हें अपने काम से काम रखना चाहिए. हासन ने अपने खुले पत्र में ट्रंप को नसीहत देते हुए लिखा- कृपया अपनी पूरी क्षमता से अपने काम से काम रखें. उन्होंने आगे लिखा- संप्रभु देशों के बीच आपसी सम्मान ही स्थायी वैश्विक शांति का एकमात्र आधार है.

कमल हासन ने अमेरिका और वहां के लोगों के लिए मांगी दुआ

कमल हासन ने अमेरिका और वहां के लोगों के लिए दुआ भी मांगी. उन्होंने ट्रंप के नाम अपने पत्र में लिखा- हम आपके देश और उसके लोगों के लिए शांति और खुशहाली की कामना करते हैं.

हासन ने किस संदर्भ में ट्रंप को लिखा खुला पत्र?

डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ दिनों से भारत को लेकर लगातार बयान देते आ रहे हैं. जिसमें ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उनका दावा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने ही सीजफायर कराया था. जबकि भारत ने इससे साफ इनकार किया है. इसके अलावा रूस से तेल खरीद पर ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. अब उन्होंने भारत को रूस से तेल खरीद पर 30 दिनों की छूट दी है. ट्रंप के फैसले और बयान पर विपक्ष ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तो नरेंद्र मोदी को सरेंडर मोदी तक कह डाला है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola