ePaper

Gud Til Chikki Recipe: मकर संक्रांति पर जरूर बनाएं ये क्रिस्पी तिल-गुड़ की चिक्की, सर्दियों में एनर्जी और गर्माहट देने वाला देसी सुपरफूड

Updated at : 06 Jan 2026 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
gud til chikki

गुड़ तिल की चिक्की AI generated image

Gud Til Chikki Recipe: गुड़ तिल की चिकी एक आसान, हेल्दी और टेस्टी स्नैक है जो बड़ों और बच्चों दोनों को काफी पसंद आता है. इसे बनाना आसान है और यह त्योहारों और सर्दियों के मौसम के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. आप इसे मकर संक्रांति के मौके पर भी अपने पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

Gud Til Chikki Recipe: सर्दियों के इन दिनों में अगर कुछ ऐसा खाने को मिल जाए जो सिर्फ शरीर को गर्माहट ही न दे बल्कि आपको अंदर से बेहतर भी महसूस कराये तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है. आज हम आपको एक ऐसी ही डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको सर्दियों के इन दिनों में जरूर ट्राय करके देखना चाहिए. आज हम आपके साथ गुड़ तिल की चिक्की की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं जो आपके सेहत, स्वाद और ट्रेडिशन तीनों का काफी बेहतर तरीके से ख्याल रखता है. यह चिक्की हर उम्र के लोगों को पसंद आती है और पहली बार खाने के बाद ही सभी की फेवरेट भी बन जाती है. यह एक सिंपल चिक्की नहीं है बल्कि सर्दियों के इन दिनों में शरीर को अंदर से गर्मी और एनर्जी देने वाला सुपरफूड भी है. इसे बनाने में न ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत पड़ती है और न ही ज्यादा मेहनत की. आप अगर चाहें तो इसे आने वाले मकर संक्रांति के मौके पर भी बनाकर पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं गुड़ तिल की चिक्की बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

गुड़ तिल की चिक्की बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • तिल सफेद या फिर काले – 1 कप
  • गुड़ – तीन चौथाई कप
  • घी – 1 चम्मच सिर्फ सतह को चिकना करने के लिए
  • पानी – 2 से 3 चम्मच

यह भी पढ़ें: Rice Flour Oats Dosa: ऑइल कम और फर्मेंटेशन की भी जरूरत नहीं, 15 मिनट में तैयार होने वाला यह क्रिस्पी डोसा आपको पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक

गुड़ तिल की चिक्की बनाने की रेसिपी

  • गुड़ तिल की चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले तिल को एक कढ़ाई में हल्का सा भून लें. तिल को धीमी आंच पर भूनें ताकि यह जल न जाए और जब तिल हल्का गोल्डन हो जाए और खुशबू आने लगे तब इसे आंच से उतार लें.
  • इसके बाद एक अलग कढ़ाई में गुड़ और पानी डालें और इसे धीमी आंच पर गर्म करें और लगातार चलाते रहें. गुड़ को तब तक गर्म करें जब तक यह पूरी तरह से पिघल न जाए और हल्की गाढ़ी चाशनी जैसी न बन जाए.
  • अब गुड़ की चाशनी में भुने हुए तिल डालें और तेजी से मिलाएं. इस बात का ख्याल रखें कि मिश्रण जल्दी ठंडा होने लगता है, इसलिए इसे जल्दी मिलाना और फैलाना जरूरी है.
  • इसके बाद एक बटर पेपर या चिकनाई लगी हुई प्लेट पर घी लगाकर मिश्रण को डालें और चम्मच या बेलन की मदद से इसे बराबर मोटाई में इसे फैलाएं. आप अगर चाहें तो इसे लंबी पट्टी या चौकोर टुकड़ों में काट सकते हैं.
  • चिक्की को कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडा होने दें और जब यह सख्त हो जाए, तब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

यह भी पढ़ें: Kala Chana Kebab: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं सुपर क्रिस्पी और हेल्दी कबाब, शाम की भूख मिटाने का सबसे टेस्टी और प्रोटीन-रिच स्नैक

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola