ePaper

आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में सबसे महत्वपूर्ण हैं ये 3 चीजें, इन्हें समझ लिया तो जीवन हो जाएगा सफल

Updated at : 05 Mar 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti Life Lessons

चाणक्य नीति से जीवन की सीख

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में जीवन की कुछ ऐसी सच्चाइयों के बारे में बताया है जो हर व्यक्ति को समझनी चाहिए. जानिए चाणक्य के अनुसार जीवन में सबसे महत्वपूर्ण 3 चीजें कौन-सी हैं और उनसे हमें क्या सीख मिलती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti Life Lessons: आचार्य चाणक्य के द्वारा रचित चाणक्य नीति में एक श्लोक ऐसा है जिसमें उन्होंने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीजों को सरल शब्दों में समझाया है-सबसे उत्तम औषधि क्या है, सबसे बड़ा सुख क्या है, इंद्रियों में सबसे महत्वपूर्ण क्या है और शरीर का सबसे अहम अंग कौन सा है. यह श्लोक हमें जीवन की मूलभूत सच्चाइयों से परिचित कराता है.

चाणक्य नीति श्लोक

सर्वेषामौषधानाममृतं प्रधानम्.
सर्वेषु सौख्येषु भोजनं प्रधानम्॥
सर्वेष्विन्द्रियाणां नयनं प्रधानम्.
सर्वेषु गात्रेषु शिरः प्रधानम्॥

श्लोक का अर्थ

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सभी औषधियों में अमृत (अमृततुल्य औषधि) सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है.
सभी सुखों में भोजन का सुख सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन से ही शरीर को ऊर्जा और जीवन मिलता है.

इसी तरह सभी इंद्रियों में आंखें सबसे महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनके बिना संसार को देख पाना संभव नहीं है.
और शरीर के सभी अंगों में सिर सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही शरीर का नियंत्रण केंद्र होता है.

चाणक्य नीति से जीवन की सीख (Chanakya Niti Life Lessons)

  1. भोजन केवल पेट भरने का साधन नहीं बल्कि जीवन को चलाने की ऊर्जा है. इसलिए हमेशा शुद्ध और संतुलित भोजन करना चाहिए.
  2. आंखें ज्ञान और अनुभव का सबसे बड़ा माध्यम हैं. इसलिए आंखों की देखभाल और सही दृष्टि बनाए रखना जरूरी है.
  3. सिर शरीर का मुख्य भाग है, इसलिए स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का ध्यान रखना चाहिए.
  4. चाणक्य का यह श्लोक सिखाता है कि जीवन में असली सुख साधारण चीजों में छिपा होता है-स्वास्थ्य, भोजन और शरीर की सही देखभाल.

यह भी पढ़ें: संगति का प्रभाव: चाणक्य नीति का यह श्लोक बताता है क्यों जरूरी है सही लोगों का साथ

यह भी पढ़ें: पैसे के पीछे भागकर भी नहीं मिल रही शांति? चाणक्य नीति का यह श्लोक बदल देगा सोच

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola