ePaper

Nothing Phone 4a Pro vs Redmi Note 15 Pro Plus: कौन सी बजट फ्लैगशिप फोन है आपके लिए सही?

Updated at : 05 Mar 2026 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
Nothing Phone 4a Pro vs Redmi Note 15 Pro Plus

Nothing Phone 4a Pro vs Redmi Note 15 Pro Plus

अगर आप बजट में फ्लैगशिप फोन ढूंढ रहे हैं तो Nothing Phone 4a Pro और Redmi Note 15 Pro Plus दोनों ही दमदार ऑप्शन्स हैं. डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी में थोड़े-थोड़े फर्क हैं. Nothing हल्का और स्मूद एक्सपीरियंस देता है, वहीं Redmi बड़ी बैटरी और हाई रेजॉल्यूशन कैमरा के साथ आकर्षक है.

विज्ञापन

Nothing ने अपना 4a सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है, और अब चर्चा में है Nothing Phone 4a Pro. इसे हाल ही में ग्लोबल मार्केट में आए Redmi Note 15 Pro Plus के साथ आसानी से तुलना की जा रही है. दोनों ही फोन उन लोगों के लिए हैं जो बजट में बेहतरीन फीचर्स चाहते हैं. आइए, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के हिसाब से देखें कि ये दोनों फोन कहां मिलते-जुलते हैं और कहां अलग हैं.

Nothing Phone 4a Pro vs Redmi Note 15 Pro Plus: डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो Nothing Phone 4a Pro और Redmi Note 15 Pro Plus दोनों ही 6.83 इंच के AMOLED पैनल के साथ आते हैं. Nothing Phone 4a Pro में आपको HDR10Plus सपोर्ट और 144Hz तक का सुपर स्मूद रिफ्रेश रेट मिलता है. चाहे आप इसे बाहर धूप में इस्तेमाल करें, स्क्रीन की ब्राइटनेस 5,000 निट तक पहुंच सकती है. डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i भी लगी हुई है.

वहीं, Redmi Note 15 Pro Plus 1.5K रेजॉल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन देता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision + HDR10Plus सपोर्ट है. धूप में इसका पीक ब्राइटनेस 3,200 निट तक जाता है. पैनल की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass Victus 2 लगी है.

Nothing Phone 4a Pro vs Redmi Note 15 Pro Plus: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Nothing Phone 4a Pro में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है, जो 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है. इसका इंटरफेस Nothing OS 4.1 है, जो Android 16 पर बेस्ड है. कंपनी ने वादा किया है कि इसे 3 साल तक OS अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे.

वहीं, Redmi Note 15 Pro Plus में Snapdragon 7s Gen 4 लगा है और यह 12GB RAM के साथ 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है. इसका सॉफ्टवेयर है HyperOS, जो Android 15 पर बेस्ड है. Redmi ने यहां 4 मेजर Android अपडेट्स और 6 साल सिक्योरिटी पैच देने का भरोसा दिया है.

Nothing Phone 4a Pro vs Redmi Note 15 Pro Plus: बैटरी

Nothing Phone 4a Pro में 5,400mAh की बैटरी है और यह 50W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. वहीं, Redmi Note 15 Pro Plus में दमदार 6,500mAh की बैटरी लगी है और यह 100W की सुपर फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है.

Nothing Phone 4a Pro vs Redmi Note 15 Pro Plus: कैमरा

Nothing Phone 4a Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है. 50MP का Sony LYT700C OIS मेन सेंसर, 50MP का टेलीफोटो लेंस जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 140x अल्ट्रा जूम सपोर्ट करता है, और 8MP का अल्ट्रा-वाइड है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है.

वहीं, Redmi Note 15 Pro Plus में मेन कैमरा सेंसर 200MP का है और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है. फ्रंट कैमरा भी 32MP का है.

Nothing Phone 4a Pro vs Redmi Note 15 Pro Plus: कीमत

अगर आप कीमत की बात करें तो Nothing Phone 4a Pro और Redmi Note 15 Pro Plus में सिर्फ थोड़ा सा अंतर है. Nothing Phone 4a Pro की बेस वैरिएंट की लॉन्च प्राइस थी ₹39,999. वहीं Redmi Note 15 Pro Plus ने शुरुआत की ₹37,999 में. यानी जेब पर ज्यादा भारी नहीं, बस थोड़ा सा फर्क है.

यह भी पढ़ें: iPhone 17e vs iPhone 16e: दिखने में तो एक जैसे लेकिन फीचर्स में कौन आगे? देखें कंपैरिजन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola