ePaper

iPhone 17e vs iPhone 16e: दिखने में तो एक जैसे लेकिन फीचर्स में कौन आगे? देखें कंपैरिजन

Updated at : 03 Mar 2026 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
iPhone 17e vs iPhone 16e

iPhone 17e vs iPhone 16e

iPhone 17e इस बार पिछले साल के iPhone 16e के मुकाबले कुछ नए अपग्रेड्स के साथ आया है. अच्छी बात ये है कि इसकी कीमत भी बस थोड़ी-सी ही बढ़ी है. कुछ बदलाव तो पहली नजर में ही दिख जाते हैं, जबकि कुछ अंदरूनी हैं जो यूज के दौरान महसूस होते हैं.

विज्ञापन

Apple का नया iPhone 17e लॉन्च हो चुका है. कीमत के मामले में पिछले साल के iPhone 16e जैसा ही है, लेकिन फीचर्स की लिस्ट इस बार काफी लंबी हो गई है. खास तौर पर इसमें MagSafe सपोर्ट, ज्यादा फास्ट चिप और बेस स्टोरेज दोगुना कर दिया गया है. अगर आप अपग्रेड करने का सोच रहे हैं या बस जानना चाहते हैं कि इस बार नया क्या बदला है, तो यहां हमने आपके लिए एक साफ और आसान ब्रेकडाउन तैयार किया है. आइए देखते हैं.

iPhone 17e vs iPhone 16e: डिजाइन

अगर डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन लगभग जुड़वा भाई लगते हैं. दोनों में आपको 6.1-इंच का वही एल्युमिनियम फ्रेम, IP68 वाटर रेजिस्टेंस और Face ID मिलता है. फर्क बस इतना है कि iPhone 17e में एक नया सॉफ्ट पिंक कलर जुड़ गया है, जो ब्लैक और व्हाइट के साथ ऑप्शन बढ़ा देता है. इसके अलावा फॉर्म फैक्टर, नॉच, डाइमेंशन्स सब कुछ पहले जैसा ही है. यानी यहां कोई Dynamic Island आपको नहीं मिलने वाला.

iPhone 17e vs iPhone 16e: डिस्प्ले

डिस्प्ले के मामले में भी कागज पर दोनों फोन एक जैसे हैं. दोनों में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED पैनल, 460ppi और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. ProMotion यहां भी आपको नहीं मिलता. असली फर्क स्क्रीन की सेफ्टी में आता है. iPhone 17e में नया Ceramic Shield 2 दिया गया है, जो Apple के मुताबिक पुराने Ceramic Shield के मुकाबले 3 गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस देता है. साथ ही इसमें नया एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी है. इससे स्क्रीन पर चमक (glare) कम दिखती है.

iPhone 17e vs iPhone 16e: हार्डवेयर

iPhone 17e इस बार एक बड़ा अपग्रेड लेकर आया है. इसमें A18 की जगह नया A19 चिप दिया गया है. दोनों ही 3nm आर्किटेक्चर पर बने हैं, लेकिन फर्क GPU में है. 17e में 4-core GPU मिलता है (जबकि स्टैंडर्ड iPhone 17 में 5-core GPU है). Apple का दावा है कि CPU परफॉर्मेंस iPhone 11 के मुकाबले 2 गुना तक तेज हो सकती है.

कनेक्टिविटी के मामले में भी नया मॉडल आगे निकलता है. iPhone 17e में नया C1X मॉडेम दिया गया है, जो 16e के C1 मॉडेम को रिप्लेस करता है. यहीं नहीं, वायरलेस कनेक्टिविटी भी अपग्रेड हुई है. 17e में Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट मिलता है, जबकि iPhone 16e अभी Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 तक ही सीमित है.

iPhone 17e vs iPhone 16e: बैटरी और चार्जिंग

इस मामले में iPhone 17e यहां साफ बढ़त लेता है. जहां 16e में वीडियो प्लेबैक की बैटरी लाइफ 22 घंटे तक थी, वहीं 17e इसे बढ़ाकर 26 घंटे तक ले जाता है. यानी ज्यादा देर तक बिना चार्ज के काम. चार्जिंग की बात करें तो USB-C फास्ट चार्जिंग के जरिए 20W एडॉप्टर के साथ फोन करीब 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है. इतना ही नहीं, MagSafe वायरलेस चार्जिंग भी अब 15W तक पहुंच गई है, जबकि 16e में सिर्फ 7.5W Qi चार्जिंग मिलती थी.

iPhone 17e vs iPhone 16e: कैमरा

कैमरा हार्डवेयर भले ही दोनों फोन में 48MP Fusion लेंस का हो, लेकिन iPhone 17e सॉफ्टवेयर के दम पर आगे निकलता है. इसमें अपग्रेडेड इमेज पाइपलाइन दी गई है, जो Portrait मोड को और स्मार्ट बनाती है. साथ ही, स्किन टोन की HDR रेंडरिंग भी पहले से बेहतर हो गई है. फ्रंट कैमरा 17e में अभी भी 12MP का ही है. यहां स्टैंडर्ड iPhone 17 वाला 18MP Centre Stage अपग्रेड नहीं मिलता.

iPhone 17e vs iPhone 16e: कीमत

iPhone 17e भारत में 256GB स्टोरेज के साथ 64,900 रुपये से शुरू होता है. यानी यह iPhone 16e की लॉन्च कीमत से ₹5,000 महंगा जरूर है, लेकिन यहां आपको बेस में ही दोगुनी स्टोरेज मिल रही है. इसका 512GB वेरिएंट 84,900 रुपये में आता है.

वहीं iPhone 16e की शुरुआत ₹59,900 में 128GB से हुई थी, जबकि इसका 256GB वेरिएंट 69,900 रुपये और 512GB मॉडल 79,900 रुपये में उपलब्ध था. ऐसे में देखा जाए तो iPhone 17e का शुरुआती मॉडल कीमत में थोड़ा ऊंचा जरूर है, लेकिन प्रति GB के हिसाब से यह ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होता है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन सा फ्लैगशिप है पैसा वसूल? देखें कंपैरिजन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola