ePaper

Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन सा फ्लैगशिप है पैसा वसूल? देखें कंपैरिजन

Updated at : 28 Feb 2026 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17

Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17

सैमसंग ने अपना नया Galaxy S26 लॉन्च कर दिया है, जो सीधे तौर पर Apple के iPhone 17 को टक्कर देता है. इस बार S26 में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिले हैं. आइए इन दोनों फोन्स का कंपैरिजन कर जानते हैं कौन रहेगा आपके लिए सही.

विज्ञापन

Samsung ने 25 फरवरी को Galaxy S26 लॉन्च कर दिया है. इसमें आपको रिफाइंड डिजाइन, 2nm Exynos चिपसेट और बेहतर कूलिंग सिस्टम मिलता है. वहीं Apple ने सितंबर 2025 में iPhone 17 पेश किया था, जो पहली बार नॉन-Pro मॉडल में ProMotion सपोर्ट, बेहतर कैमरे और नया A19 चिप लेकर आया है. ऐसे में सवाल बनता है कि इन दोनों में से पैसा किस पर लगाना ज्यादा सही रहेगा. तो आइए फिर कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के आधार पर दोनों का कंपैरिजन करके समझते हैं.

कितनी है दोनों की कीमत?

Samsung Galaxy S26 भारत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 87,999 रुपये से शुरू होता है. वहीं इसका 12GB+512GB मॉडल 1,07,999 रुपये में आता है. दूसरी तरफ, iPhone 17 की कीमत भारत में 256GB वेरिएंट के लिए 82,900 रुपये रखी गई है. जबकि 512GB मॉडल 1,02,900 रुपये में उपलब्ध है.

कैसा है डिजाइन और डिस्प्ले?

Samsung Galaxy S26 में आपको 6.3-इंच का फुल-HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है. स्क्रीन पर Corning Gorilla Armor 2 की प्रोटेक्शन दी गई है.

वहीं iPhone 17 भी 6.3-इंच के Super Retina XDR OLED डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें नया ProMotion पैनल दिया गया है, जिससे पहली बार किसी नॉन-Pro iPhone में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है. स्क्रीन Ceramic Shield 2 से प्रोटेक्टेड है और इसमें always-on display के साथ IP68 रेटिंग भी मिलती है.

दोनों में कौन सा चिपसेट लगा है?

Galaxy S26 के अंदर कंपनी का अपना नया 2nm Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ स्टैंडर्ड तौर पर 12 GB RAM मिलती है और स्टोरेज 512 GB तक जाती है. सैमसंग का कहना है कि इस बार वाष्प चैंबर (vapour chamber) को चिप के किनारों की तरफ शिफ्ट किया गया है. इससे हीट डिसिपेशन यानी गर्मी निकालने की कैपेसिटी करीब 29% बेहतर हो गई है.

वहीं iPhone 17 में Apple का नया A19 चिपसेट लगा है, जिसमें 16-core Neural Engine दिया गया है. यह Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है. Apple का दावा है कि इसका CPU iPhone 16 के मुकाबले लगभग 40% ज्यादा तेज परफॉर्म करता है.

किसकी बैटरी है ज्यादा दमदार?

Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. वहीं, iPhone 17 के बैटरी की बात करें तो, कंपनी का दावा है कि यह अपने पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 8 घंटे ज्यादा चल सकता है. हालांकि, Apple ने बैटरी की सटीक क्षमता का खुलासा नहीं किया है.

कैमरा में कौन आगे?

Galaxy S26 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर दिया गया है. इसके साथ 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. और एक 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री है. सेल्फी के लिए फोन में 12MP का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

वहीं iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 48MP का Fusion मेन कैमरा दिया गया है, जो 2x टेलीफोटो जैसा आउटपुट भी दे सकता है. इसके साथ 48MP का Fusion Ultra-Wide कैमरा मिलता है, जिसमें मैक्रो शूटिंग की सुविधा भी है. फ्रंट में iPhone 17 का नया Centre Stage सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल के दौरान आपको फ्रेम में बनाए रखने के लिए ऑटोमैटिकली एडजस्ट होता रहता है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: किस पर पैसा खर्च करना रहेगा फायदे का सौदा?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola