वानखेड़े में धोनी और रोहित का जलवा, स्टैंड में बैठकर देखा भारत का मैच

Updated:
विज्ञापन

रोहित शर्मा और एमएस धोनी, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

MS Dhoni And Rohit Sharma: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का जलवा दिखा. दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ स्टैंड पर खड़े होकर मैच का आनंद उठाया.

विज्ञापन

MS Dhoni And Rohit Sharma: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए स्टैंड पर एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे. स्टैंड पर धोनी खिलाड़ियों का जोश बढ़ाते नजर आए. इसी दौरान रोहित शर्मा भी वहां पहुंच गए, जहां धोनी साक्षी के साथ मौजूद थे. रोहित और धोनी ने एक-दूसरे को गले लगाया.

विज्ञापन

रोहित और धोनी ने खिलाड़ियों में भरा जोश, लंबे समय तक हुई बातचीत

रोहित शर्मा और एमएस धोनी स्टैंड में खड़े होकर काफी लंबे समय तक बात की. दोनों किसी गंभीर विषय पर चर्चा करते नजर आए. हालांकि जब-जब भारतीय बल्लेबाज बढ़िया शोट लगाते, दोनों खिलाड़ी जश्न मनाते नजर आए. मैच दौरान कैमरा मैन बार-बार दोनों दिग्गज खिलाड़ियों पर फोन किया.

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल हुए धोनी

वानखेड़े पहुंचने से पहले एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ अर्जुन तेंदुलकर की शादी में नजर आए. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी में क्रिकेट जगत के दिग्गज, बॉलीवुड सितारे और राजनेता भी शामिल हुए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola