Viral Video: बस एक धमाकेदार फार्ट! गैंडे ने ऐसी तरकीब से सिखाया तेंदुए को सबक, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
Published by : Arbindkumar mishra Updated At : 05 Jan 2026 6:38 PM
Viral Video: बस एक धमाकेदार फार्ट! गैंडे ने ऐसी तरकीब से सिखाया तेंदुए को सबक, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों जंगल से जुड़ा एक ऐसा वीडियो धूम मचा रहा है जिसे देखकर हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है. यह वीडियो है एक गैंडा और एक तेज-तर्रार तेंदुए का, जिसमें गैंडे ने एक अनोखे तरीके से तेंदुए को ऐसा सबक सिखाया जो वह जिंदगी भर नहीं भूलेगा.
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ गैंडे पर हमला कर देता है और भागते हुए गैंडे की पूंछ को अपने मजबूत जबड़े से जकड़ लेता है. अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे गैंडे ने अचानक रुककर एक ऐसा दांव खेला जिसकी तेंदुए को जरा भी उम्मीद नहीं थी. गैंडे ने तेजी से फार्ट (गैस) किया, जिससे हरे रंग का पदार्थ सीधा तेंदुए पर पड़ा और वह दूर जा गिरा. बेचारा तेंदुआ कुछ देर के लिए जमीन पर बेसुध पड़ा रहा. इस मौके का फायदा उठाकर गैंडा वहां से भाग निकला.
View on Instagram
हंस-हंसकर यूजर का बुरा हाल
worldwidereel.io नाम के यूजर ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि यह हमला तेंदुआ कभी नहीं भूल पाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










