Video: पटना में बैंक से 52 लाख लूटने वाले की हत्या का वीडियो देखिए, पत्नी और बच्चे के सामने बदमाशों ने गोलियों से भूना

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Jan 2026 4:14 PM

विज्ञापन

अमन शुक्ला की फाइल फोटो

Patna Crime News: पटना में बैंक से 52 लाख लूटने वाले की हत्या से दहशत फैल गई. अमन शुक्ला को बाइक सवार बदमाशों ने पत्नी और बच्चे के सामने गोलियों से भून डाला. जिसका CCTV फुटेज सामने आया है.

विज्ञापन

Patna Crime News: पटना में सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया. साल 2020 में 52 लाख रुपए की बैंक लूट में शामिल रहे आरोपी अमन शुक्ला की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिसका CCTV फुटेज सामने आया है.

यह वारदात पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के पी सेक्टर, विद्यापुरी इलाके में हुई. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग व पुरानी रंजिश दोनों एंगल पर जांच कर रही है.

पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहा था अमन

मृतक की पहचान 38 वर्षीय अमन शुक्ला के रूप में हुई. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि अमन शुक्ला अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहा था. इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार बदमाश तेजी से ओवरटेक करता है. कुछ सेकेंड बाद बदमाश अमन के सामने बाइक रोकते हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं. फायरिंग के बाद गली में सन्नाटा पसर जाता है.

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, अपराधियों ने 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाईं. हालांकि इस हमले में अमन की पत्नी और बच्चे की जान बाल-बाल बच गई. गोली लगने के बाद अमन को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने क्या बताया?

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि हत्या के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है और पुलिस बेहद करीब पहुंच चुकी है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मामला पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. मृतक के मोबाइल फोन से कई अहम जानकारियां मिली हैं. बताया गया है कि अमन शुक्ला पिछले तीन दिनों से अपने घर नहीं जा रहा था और बोरिंग रोड इलाके के एक फ्लैट में रह रहा था.

घटना के बाद सिटी SP पूर्वी परिचय कुमार समेत पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. इलाके में दहशत का माहौल है और लोग डर के कारण अपने घरों के दरवाजे बंद कर रह रहे हैं.

Also Read: Patna Crime: पटना में बैंक से 52 लाख लूटने वाले की गोली मारकर हत्या, 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग के बाद घर में दुबक गए लोग

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन