ePaper

Holi Song 2026: रंग में सराबोर करने आ गया Priyanka Singh का यह नया गीत, कनक भवन की होली का बांधा समां, देखें Video

Updated at : 02 Mar 2026 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
Holi Song 2026: रंग में सराबोर करने आ गया Priyanka Singh का यह नया गीत, कनक भवन की होली का बांधा समां, देखें Video

Holi Song 2026: होली के अवसर पर भोजपुरी स्वर मल्लिका प्रियंका सिंह का नया गीत ‘खेलत सिया रघुवीर..’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है. अयोध्या के कनक भवन की पारंपरिक होली और आधुनिक फोक फ्यूजन का यह संगम श्रोताओं को मुग्ध कर रहा है. विनीत शाह के निर्देशन में बना यह वीडियो जरूर देखें.

विज्ञापन

Holi Song 2026: रंगों का त्योहार होली देशभर में दस्तक दे चुका है और रामलला की नगरी अयोध्या में इसकी दिव्य रौनक देखते ही बन रही है. भव्य मंदिर में प्रभु श्री राम के विराजमान होने के बाद अयोध्या की यह होली बेहद खास और ऐतिहासिक है. इस पावन अवसर पर स्वर मल्लिका प्रियंका सिंह (Singer Priyanka Singh) का नया होली गीत ‘होरी कनक भवन में खेलत सिया रघुवीर..’ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा रहा है. कनक भवन की सदियों पुरानी परंपरा पर आधारित यह गीत न केवल भक्ति के रंग में सराबोर कर रहा है, बल्कि अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी नए अंदाज में जीवंत कर रहा है.

राम के हाथ कनक पिचकारी, सीता हाथ अबीर

यह गीत विशेष रूप से अयोध्या के प्रसिद्ध कनक भवन मंदिर में होने वाली होली के दृश्यों को शब्दों में पिरोता है. गीत के बोलों में भगवान श्री राम और माता सीता के अलौकिक प्रेम और होली के उल्लास का वर्णन है. गाने की पंक्तियां, ‘राम के हाथ कनक पिचकारी, सीता हाथ अबीर…’ उस दृश्य को जीवंत करती हैं जहां भगवान राम सोने (कनक) की पिचकारी से रंग छोड़ रहे हैं और माता सीता अपने हाथों से अबीर और गुलाल उड़ा रही हैं.

मालूम हो कि अयोध्या में होली खेलने की यह परंपरा सदियों पुरानी है, जो ब्रज की ‘होरी’ शैली से प्रेरित है, लेकिन इसमें अवध की अपनी मिठास और संस्कार घुले हुए हैं. कनक भवन में जब यह पद गाया जाता है, तो पूरा परिसर राम-मय हो जाता है.

ये भी पढ़ें: OTT पर भी नहीं दिखेंगी अच्छी फिल्में! Taapsee Pannu ने कहा- थियेटर में सपोर्ट नहीं मिला तो खत्म हो जाएगा संजीदा सिनेमा

गीत में है लोक और फ्यूजन का बेहतरीन संगम

म्यूजिक व वीडियो डायरेक्टर विनीत शाह के निर्देशन में बना यह गाना एक फोक फ्यूजन है. इसमें पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ आधुनिक संगीत का ऐसा तालमेल बिठाया गया है कि युवा पीढ़ी भी इसे खूब पसंद कर रही है. प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज से इस भजन में भक्ति और उत्सव का सही संतुलन नजर आता है. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: डॉक्टर से कवयित्री बनीं Tishya Shree: कहती हैं- वही काम करना चाहिए, जिसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें

नौ साल की उम्र में प्रियंका ने की गायकी की शुरुआत

प्रियंका सिंह भोजपुरी और हिंदी सिनेमा की एक चर्चित प्लेबैक सिंगर हैं. बिहार के गोपालगंज में जन्मी प्रियंका को बचपन से ही संगीत का गहरा लगाव था, जिसकी झलक उन्होंने मात्र नौ साल की उम्र में स्टेज पर दी थी. उनके करियर की शुरुआत रियलिटी शो सुर संग्राम से हुई, जहां से उन्हें घर-घर पहचान मिली. अब तक वे भोजपुरी, हिंदी और असमिया भाषाओं में 2000 से अधिक गीत गा चुकी हैं. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े सितारों के साथ उनके गाने बेहद हिट रहे हैं. उन्होंने सबरंग फिल्म अवार्ड्स सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान जीते हैं और आज वे लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं.

विज्ञापन
हिमांशु देव

लेखक के बारे में

By हिमांशु देव

सितंबर 2023 से पटना में प्रभात खबर से जुड़कर प्रिंट और डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. कला, साहित्य-संस्कृति, नगर निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़ी खबरों पर प्रमुखता से काम किया है. महिला, युवा और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना प्राथमिकता में शामिल है. व्यक्तिगत तौर पर किताबें पढ़ना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन