बिहार लाइब्रेरियन भर्ती में 10 साल की आयु छूट, जानें नियम, पात्रता और परीक्षा पैटर्न

Updated:
विज्ञापन

बिहार लाइब्रेरियन भर्ती (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Librarian Recruitment 2026 : बिहार में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष (लाइब्रेरियन) भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. पात्रता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया आसान हो जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Librarian Recruitment 2026 : बिहार में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष यानी लाइब्रेरियन की नियुक्ति की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी है. पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की अतिरिक्त छूट दी जायेगी. यह छूट नियुक्ति के पहले चरण में भी लागू होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पात्रता परीक्षा पास करने वालों को मिलेगी 10 साल की छूट

विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष की नियुक्ति में पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा. हालांकि, आयु और शैक्षणिक अंकों से संबंधित यह छूट केवल बिहार के अभ्यर्थियों को ही दी जायेगी.

लाइब्रेरियन बनने के लिए 45 फीसदी अंक जरूरी

विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी होगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को न्यूनतम शैक्षणिक अंकों में 5 फीसदी की छूट दी जायेगी. इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य होगा.

इन डिग्रियों को भी माना जायेगा स्नातक के समकक्ष

पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती की पात्रता में कुछ विशेष डिग्रियों को स्नातक के समकक्ष माना जायेगा. मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय या बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की आलिम डिग्री को स्नातक के समकक्ष माना जायेगा. इसी तरह कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री डिग्री भी स्नातक के समकक्ष मानी जायेगी.

सभी मूल कोटि के पद सीधी नियुक्ति से भरे जायेंगे

विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष के मूल कोटि के सभी पदों को सीधी नियुक्ति के माध्यम से भरा जायेगा. इसके लिए जिला स्तर पर रिक्त पदों की गणना करने और आरक्षण रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया गया है. इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद भर्ती से संबंधित पदों की स्थिति और आरक्षण व्यवस्था स्पष्ट होगी.

पात्रता परीक्षा के बाद भर्ती का रास्ता होगा आसान

विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष की भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा महत्वपूर्ण होगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा-2026 आयोजित की जानी है. इस परीक्षा में सफल होना लाइब्रेरियन भर्ती के लिए आवेदन करने में महत्वपूर्ण होगा.

150 अंकों की होगी पात्रता परीक्षा

विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा-2026 कुल 150 अंकों की होगी. इसमें 100 अंक विषय से जुड़े प्रश्नों के होंगे, जबकि 50 अंक सामान्य अध्ययन से पूछे जायेंगे. खास बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. इससे अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करने में अतिरिक्त राहत मिलेगी.

परीक्षा के पाठ्यक्रम और रिजल्ट की प्रक्रिया होगी निर्धारित

पात्रता परीक्षा के पाठ्यक्रम का निर्धारण संबंधित विभाग के परामर्श से किया जायेगा. परीक्षा आयोजित करने, प्रश्नपत्र तैयार करने, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जायेगी.

बिहार के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण मौका

आयु सीमा में 10 साल की अतिरिक्त छूट और शैक्षणिक अंकों में रियायत से बिहार के स्थानीय अभ्यर्थियों को भर्ती में लाभ मिल सकता है. वहीं पात्रता परीक्षा-2026 को लाइब्रेरियन भर्ती की दिशा में महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है.

Also Read : पटना के 11 प्रखंडों में अगले 2-3 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन