BANKA : शिक्षक की भूमिका में नजर आये कटोरिया बीईओ, छात्र-छात्राओं को किया मोटिवेट

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :08 May 2026 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
BANKA : शिक्षक की भूमिका में नजर आये कटोरिया बीईओ, छात्र-छात्राओं को किया मोटिवेट

कटोरिया बीईओ मनोज मिश्र शुक्रवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आए.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया बीईओ मनोज मिश्र शुक्रवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आए. आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया का औचक निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने अष्टम वर्ग की कक्षा में शिक्षक बनकर छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय पढ़ाया. साथ ही जनगणना कार्य के कारण शिक्षकों की कमी की समस्या के मद्येनजर सभी छात्र-छात्राओं को एक-एक दिन के लिए शिक्षक बनकर जूनियर क्लास के बच्चों को पढ़ाने का मौका देने की बात कही. इस क्रम में उन्होंने बच्चों को सिखाया कि आपस में मिल-जुलकर कैसे पढ़ाई करें. ताकि पाठ्यक्रम सही समय पर पूरा कर फाइनल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. इस मौके पर प्रधानाध्यापिका रश्मि सिंह के अलावा अन्य शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे. विदित हो कि वर्तमान में जनगणना कार्य को लेकर अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की कमी हुई है. जिससे अध्यापन का कार्य भी प्रभावित हुआ है. बीईओ ने समस्या के निदान व बच्चों के बौद्धिक विकास के उद्येश्य से छात्र-छात्राओं को एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाने का भरोसा दिया.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन