Motihari: सिसवा पूर्वी में महिला सशक्तिकरण की नई पहल, बन रहा सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र
निर्माण कार्य का जायजा लेती मुखिया तान्या प्रवीण
सिसवा पूर्वी पंचायत में महिलाओं और बेटियों के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. यहां बन रहे सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र से ग्रामीण युवतियों को गांव में ही हुनर सीखने का मौका मिलेगा, जानें पूरी खबर…
Motihari News: सिसवा पूर्वी पंचायत में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल तेजी से आकार ले रही है. पंचायत की महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन सिलाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है.
शुक्रवार को भवन की छत की ढलाई का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया. इस उपलब्धि के बाद पंचायत में खुशी और उत्साह का माहौल है.
महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
इस प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य उद्देश्य पंचायत की बेटियों और महिलाओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ना है.
कंप्यूटर प्रशिक्षण के जरिए युवतियों को डिजिटल शिक्षा दी जाएगी, जबकि सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पहल से महिलाओं को गांव छोड़कर बाहर प्रशिक्षण लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
मुखिया की पहल की हो रही सराहना
इस परियोजना की शुरुआत पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण की पहल पर की गई है.
उन्होंने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना समाज के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है.
मुखिया ने कहा कि पंचायत की हर बेटी को आगे बढ़ने और अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर मिलना चाहिए.
पंचायत में विकास की नई उम्मीद
स्थानीय युवतियों और महिलाओं में इस प्रशिक्षण केंद्र को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.
लोगों का कहना है कि केंद्र शुरू होने के बाद पंचायत में रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह खुलेगी.
मोतिहारी बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










