BANKA : जनगणना कर्मियों को एप पर काम करने की दी गयी जानकारी
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय सभागार में भारत की जनगणना 2027 को लेकर पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
विज्ञापन
धोरैया ( बांका ) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :
प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय सभागार में भारत की जनगणना 2027 को लेकर पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार ने की. बीडीओ अरविंद कुमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अब एचएलओ एप पर हो रहे कार्यों की रिपोर्टिंग शुरू हो चुकी है. इसलिए सभी पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक कार्य इसी एप पर दर्ज किए जाएं. प्रतिदिन शाम 5 बजे गूगल मीट के माध्यम से प्रगति की समीक्षा की जाएगी, जिसके लिए निर्धारित समय पर प्रगति प्रतिवेदन तैयार रखें. उन्होंने सभी प्रगणकों को चेतावनी दी कि कई प्रगणक दिन में 11-12 बजे तक ही कार्य निपटाकर क्षेत्र छोड़ रहे हैं. ऐसे में कम से कम 8 घंटे कार्य सुनिश्चित करें.लगातार मिल रही शिकायतों पर संबंधित प्रगणकों के कार्यों की समीक्षा कर कार्रवाई की जाएगी. बीडीओ ने आगे निर्देश दिया कि जो प्रगणक अभी तक नजरी नक्शा निर्माण नहीं कर पाए हैं, वे कल तक इसे तैयार करते हुए ऐप के माध्यम से जनगणना कार्य प्रारंभ करें. सभी पर्यवेक्षक क्षेत्र भ्रमण नियमित रूप से करें तथा लापरवाही बरतने वाले प्रगणकों को चिह्नित कर प्रखंड को सूचित करें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










