बीपीएससी शिक्षिका आत्महत्या मामला: भाई की शिकायत पर पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार मृतका के पति शिक्षक अमर कुमार सिंह. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BPSC Teacher Suicide : बांका में बीपीएससी शिक्षिका ऋचा कुमारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति को प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

BPSC Teacher Suicide : बांका शहर के विजयनगर मोहल्ले में बीपीएससी शिक्षिका ऋचा कुमारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. घटना के दूसरे दिन मृतका के भाई की शिकायत पर पति अमर कुमार सिंह के खिलाफ प्रताड़ना सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद सदर थाना पुलिस ने हिरासत में लिए गए अमर कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

विज्ञापन

भाई ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

बाराहाट थाना क्षेत्र के सहरना निवासी एवं मृतका के भाई रीतेश कुमार ने सदर थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि करीब 10 वर्ष पहले उनकी बहन ऋचा कुमारी की शादी तारड्डी निवासी अमर कुमार सिंह से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. दंपती के दो पुत्र हैं.

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही अमर कुमार सिंह कथित तौर पर ऋचा के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना करते थे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में परिवार के एक श्राद्ध कार्यक्रम में भी मृतका को मायके नहीं जाने दिया गया था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी.

मायके से पैसे लाने का भी आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति जमीन खरीदने के लिए मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे थे. मृतका ने कथित रूप से अपने भाई को फोन पर अपनी परेशानी बताई थी. भाई का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना से तंग आकर ऋचा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पति को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के आवेदन पर अमर कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पूछताछ के बाद उन्हें गुरुवार शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पापहरणी में हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम शव परिजनों को सौंप दिया था. परिजन शव को बाराहाट थाना क्षेत्र के तारड्डी गांव ले गए. बाद में गुरुवार शाम बौंसी के पापहरणी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया.

परिजनों के अनुसार मृतका का भाई मुंबई में रहता है और घटना की जानकारी मिलने के बाद बांका पहुंचा. घटना के बाद सात वर्षीय पुत्र अभियांश कुमार और छह माह के अयांश की स्थिति देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. विजयनगर मोहल्ला और तारड्डी गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन