BANKA : असरगंज सड़क पर असंतुलित होकर गिट्टी लोड ट्रक पलटा

Updated:
विज्ञापन
BANKA : असरगंज सड़क पर असंतुलित होकर गिट्टी लोड ट्रक पलटा

असरगंज मुख्य सड़क पर चटमा दूध डेयरी के समीप एक गिट्टी लोड ट्रक असंतुलित होकर पलट गयी .

विज्ञापन

शंभुगंज, (बांका) से ठाकुर बिनोद सिंह की रिपोर्ट :

असरगंज मुख्य सड़क पर चटमा दूध डेयरी के समीप एक गिट्टी लोड ट्रक असंतुलित होकर पलट गयी . घटना में ट्रक चालक और खलासी बाल – बाल बच गये . बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार की रात में हुई हैं. स्थानीय लोगों ने चालक को झपकी आने से घटना का कारण बताया हैं. समीप के मालतेघड़ा गांव के कई लोगों ने बताया कि गहरी निंद में थे. इसी बीच अचानक जोरदार आवास सुन जगे, और घर से बाहर सड़क पर निकले. ट्रक खेत में पलटी मार दी थी. किसी तरह ट्रक में फसे चालक को बाहर निकाला गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया हैं. शंभुगंज – असरगंज सड़क पर बेकाबू ट्रक चालक की लापरवाही से लगातार दुर्घटना हो रही हैं. हाल के दिनों में चटमा गांव में ट्रक की ठोकर से घर का चहारदीवारी धाराशाई हो गया. इसके पहले बढ़ैत मैया चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में ठोकर मारकर तहस – नहस कर दिया था.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन