झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत, शहर की सड़कों पर जलजमाव
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 9:46 AM
विज्ञापन
बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली. वहीं बच्चे और युवा घरों से निकलकर बारिश का आनंद लेते नजर आए
विज्ञापन
बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट:
शनिवार को जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल लिया. सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा लगा और तेज हवा के साथ कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई. बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली. बारिश शुरू होते ही बच्चे और युवा घरों से निकलकर बारिश का आनंद लेते नजर आए. कई जगहों पर लोगों ने भीगकर मौसम का लुत्फ उठाया, जबकि किसानों ने भी इस बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया.बारिश ने खोली शहर में सफाई व्यवस्था की पाेल
हालांकि बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी. बांका शहर की कई प्रमुख सड़कों और मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. सड़क किनारे नालियों के ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क पर जमा पानी के कारण आवागमन प्रभावित रहा.
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










