कटखने बंदर के हमले से किशोरी हुई जख्मी
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 2:08 PM
विज्ञापन
कटखने बंदर आये दिन लोगों को काटकर घायल कर दे रहे हैं. अबतक में काफी संख्या में लोगों को काटकर घायल कर दिया है. कटखने बंदर के कारण लोगों में दहशत का माहौल है.
विज्ञापन
अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :
अमरपुर थानाक्षेत्र में इन दिनों कटखने बंदर का आतंक मचा हुआ है. कटखने बंदर आये दिन लोगों को काटकर घायल कर दे रहे हैं. अबतक में काफी संख्या में लोगों को काटकर घायल कर दिया है. कटखने बंदर के कारण लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं शनिवार को अमरपुर के पुरनचक गांव में कटखने बंदर के हमले से एक किशोरी जख्मी हो गई.जख्मी पुरनचक गांव निवासी निलेश मंडल की पुत्री निशु कुमारी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया.बहियार की ओर जा रही थी तभी किया हमला
अस्पताल में मौजूद किशोरी के परिजनों ने बताया कि किशोरी अपने घर से बहियार की ओर जा रही थी तभी कटखने बंदर ने अचानक उनपर हमला कर दिया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से कटखने बंदर की रेस्क्यू करने की मांग किया है ताकि कटखने बंदर के आतंक से ग्रामीणों को राहत मिल सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










