धोरैया प्रखंड मुख्यालय में जर्जर भवन को तोड़ने की कवायद शुरू
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 3:22 PM
विज्ञापन
धोरैया प्रखंड मुख्यालय में जर्जर भवन को तोड़ने की कवायद शुरू
विज्ञापन
धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट:
प्रखंड मुख्यालय में पुराने प्रखंड कार्यालय के जर्जर भवन को तोड़ने की कारवाई शुरू हो गई है. इसको लेकर बीडीओ अरविंद कुमार ने जर्जर भवन का जायजा लेते हुए संवेदक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. कहा कि अगर कही दस्तावेज पाया जाता है तो या विस्थापन नहीं हो पाया तो उसका सूचना प्रखंड में देने के बाद ही आगे की कारवाई करेंगे और ध्वस्तीकरण की कारवाई सुरक्षित रूप से करे. धोरैया प्रखंड कार्यालय में स्थित पुराने व जर्जर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन को ध्वस्त करने की मांग स्थानीय विधायक मनीष कुमार ने की थी.पुराने भवन का अब नहीं हो रहा है उपयोग
इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग से कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को भी पत्र लिखकर पहल करने की अपील गत 13 मार्च को की है. विधायक ने पत्र में कहा है कि धोरैया प्रखंड में नया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन बन जाने के बाद से पुराने भवन का उपयोग नहीं हो रहा है. लंबे समय से अनुपयोगी पड़े रहने के कारण भवन काफी जर्जर हो चुका है. इसकी छत और प्लास्टर के हिस्से अक्सर गिरते रहते हैं, जिससे आसपास से गुजरने वाले लोगों के लिए हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
कहा कि यदि समय रहते इस दिशा में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी समय कोई हादसा हो सकता है.बताया जाता है कि विधायक मनीष कुमार ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पंकज कुमार से मिलकर भी इस मामले को उठाया था. सचिव ने जिलाधिकारी को निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था. इसके उपरांत टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक के पहल पर जर्जर बिल्डिंग को ध्वस्त करने की कारवाई शुरू हुई.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










