बौंसी से रहस्यमय ढंग से लापता हुईं दो सगी बहनें, 13 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : लापता छात्रा की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

फोटो: लापता छात्रा की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

बांका जिले के बौंसी से दो सगी बहनों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों छात्राएं किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थीं. घटना के 13 दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन

Banka Missing Sisters: बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र से दो सगी बहनों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों छात्राएं किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थीं. घटना के 13 दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका है. बेटियों के अचानक गायब होने से परिवार गहरे सदमे में है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

किराए के कमरे में रहकर कर रही थीं पढ़ाई

जानकारी के अनुसार पंजवारा थाना क्षेत्र के सरूका गांव निवासी पप्पू कुमार की 18 वर्षीय बेटी अनीसा कुमारी और 16 वर्षीय कनिका राज बौंसी बाजार के दलिया स्थित एलएनडी माध्यमिक उच्च विद्यालय के समीप किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थीं. दोनों नियमित रूप से शिक्षक गिरिधर पासवान के कोचिंग संस्थान में भी पढ़ने जाती थीं.

फोन बंद मिलने के बाद बढ़ी चिंता

परिजनों के अनुसार 12 जुलाई की सुबह पिता ने छोटी बेटी कनिका के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला. इसके बाद उन्होंने कोचिंग शिक्षक से बात की, जहां जानकारी मिली कि दोनों छात्राएं 9 जुलाई के बाद से कोचिंग नहीं पहुंची थीं. इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

फोन कॉल ने बढ़ाया रहस्य

मामले ने 13 जुलाई की सुबह नया मोड़ लिया, जब एक अज्ञात नंबर से परिवार के पास कॉल आया. परिजनों के अनुसार फोन पर बड़ी बेटी अनीसा ने केवल इतना कहा कि वह सुरक्षित है. जब पिता ने छोटी बेटी कनिका के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया और कुछ ही सेकंड में कॉल कट गया. इसके बाद वह मोबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहा है.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

घटना के बाद पिता ने 14 जुलाई को बौंसी थाना में लिखित आवेदन देकर दोनों बेटियों की तलाश और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने कांड संख्या 178/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

सभी पहलुओं पर जांच जारी

Banka Missing Sisters: बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोनों छात्राओं की सकुशल बरामदगी के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई जारी है.


विज्ञापन
संजीव कुमार

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन