धनकुंड के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर, मायागंज रेफर

Updated:
विज्ञापन
फोटो अस्पताल में इलाजरत जख्मी की | Prabhat Khabar Network

फोटो- अस्पताल में इलाजरत जख्मी | Prabhat Khabar Network

सन्हौला-जगदीशपुर मार्ग पर धनकुंड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. बिशनपुर गांव के रिंकी देवी, खुशबू देवी और दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. दो को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Road Accident: धोरैया थाना क्षेत्र के धनकुंड चौक और धनकुंड थाना के बीच सन्हौला-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी. दुर्घटना में बिशनपुर गांव निवासी रिंकी देवी, खुशबू देवी और दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

डॉक्टर के पास जा रहे थे तीनों

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सन्हौला स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक जा रहे थे. इसी दौरान धनकुंड चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

दो घायलों की हालत गंभीर

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दीपक कुमार और खुशबू देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज, भागलपुर) रेफर कर दिया. वहीं रिंकी देवी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.

फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस

Road Accident: घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आसपास के मार्गों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन की तलाश की जा रही है.


विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन