अमरपुर के बादशाहगंज में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में वृद्ध और महिला घायल

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में ईलाजरत जख्मी वृद्ध. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Amarpur Land Dispute : अमरपुर थाना क्षेत्र के बादशाहगंज गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में एक वृद्ध और एक महिला घायल हो गए. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Amarpur Land Dispute : अमरपुर थाना क्षेत्र के बादशाहगंज गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. घटना में एक वृद्ध और एक महिला घायल हो गए. दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया है. मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत देने की बात कही है.

विज्ञापन

जमीन के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार बादशाहगंज गांव में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए.

वृद्ध ने पुत्र और परिवार पर लगाया हमला करने का आरोप

घायल वृद्ध बिनो हरिजन ने अस्पताल में बताया कि उनका पुत्र प्रकाश हरिजन उनकी जमीन में जबरन हिस्सा मांग रहा था. विरोध करने पर पुत्र प्रकाश हरिजन, पुत्रवधु सविता देवी और पोते राजहंस हरिजन ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

महिला ने ससुर पर लगाए मारपीट के आरोप

दूसरी ओर घायल सविता देवी ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह उनके पति अपने पिता से पैतृक संपत्ति के बंटवारे की बात कर रहे थे. इसी दौरान उनके ससुर ने उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी. जब वह और उनका पुत्र बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गईं

रेफरल अस्पताल में कराया गया उपचार

मारपीट में घायल बिनो हरिजन और सविता देवी को उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई.

दोनों पक्ष थाने में देंगे आवेदन

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन