रात तक मां के साथ थी 18 वर्षीय निधि, सुबह छत पर फंदे से लटका मिला शव : जांच में जुटी पुलिस
शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाती पुलिस
जगतपुर में 18 वर्षीय युवती निधि कुमारी राय का शव घर की दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन हिस्से में मिला. परिवार के अनुसार, रात तक मां के साथ थी. सुबह खोजबीन में घटना का पता चला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बांका : शहर के जगतपुर मोहल्ले में रविवार की सुबह 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया. घर की दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन हिस्से में युवती का शव मिला. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया.
मृतका की पहचान जगतपुर निवासी ओमप्रकाश राय की 18 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी राय के रूप में हुई है.

सुबह खोजबीन के दौरान मिली जानकारी
परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4 बजे जब परिवार के लोग सोकर उठे तो निधि अपने बिस्तर पर नहीं थी. इसके बाद परिजनों ने घर में उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन मकान के हिस्से में उसका शव मिला.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
रात करीब 1 बजे तक मां के साथ थी युवती
परिजनों ने पुलिस को बताया कि निधि रात करीब 1 बजे तक अपनी मां के साथ थी. इसके बाद वह कब छत पर गई, इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं है. सुबह खोजबीन के दौरान घटना का पता चला.
पुलिस कर रही मामले की जांच
सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के संबंध में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए