पहली संतान बेटी हुई तो अस्पताल में बांटी मिठाई, दादा बोले- बिटिया अभिशाप नहीं, वरदान है
कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटी के जन्म पर एक परिवार ने खुशी का ऐसा माहौल बनाया कि हर कोई देखता रह गया. पहली संतान बेटी होने पर परिवार ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया.
कटोरिया (बांका) : कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को बेटी के जन्म पर एक परिवार ने ऐसी खुशी मनायी, जिसने अस्पताल में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा. बेहंगा गांव निवासी मो. फारूक अंसारी की पत्नी करिश्मा खातून ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपनी पहली संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया. नवजात के जन्म की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी.
बेटी के जन्म पर अस्पताल में बांटी मिठाई
परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच मिठाई बांटकर बेटी के जन्म की खुशी मनायी. अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी परिवार की इस पहल की सराहना की.
नवजात बच्ची का नाम करीना खातून रखा गया है. बच्ची के पिता मो. फारूक अंसारी फिलहाल दिल्ली में हैं.
मायके और ससुराल से अस्पताल पहुंचे परिजन
बेटी के जन्म की खबर मिलते ही प्रसूता के मायके और ससुराल से कई परिजन अस्पताल पहुंचे. दादा सिजवान अंसारी, दादी समीदा खातून, नानी जरीना खातून, सजवीना खातून, जैसून खातून समेत अन्य परिजनों ने नवजात को आशीर्वाद दिया.
करीना के जन्म के बाद अस्पताल में परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आयी.
दादा बोले- बिटिया अभिशाप नहीं, वरदान है
करीना के दादा सिजवान अंसारी ने कहा कि समाज की सोच में बदलाव आ रहा है. उन्होंने कहा कि बिटिया अभिशाप नहीं, बल्कि परिवार के लिए वरदान है.
उन्होंने कहा कि जिस तरह बेटे के जन्म पर मिठाई बांटकर खुशी मनायी जाती है, उसी तरह बेटी के जन्म पर भी खुशी मनायी जानी चाहिए. बेटी के जन्म पर परिवार की यह खुशी समाज में सकारात्मक संदेश देती है.
बेटी के घर लौटने पर परिवार ने किया कुछ ऐसा, गुब्बारों से सजी कार बनी आकर्षण का केंद्र
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए