गुब्बारों से सजी कार में घर पहुंची नन्हीं तनीषा, बेटी के जन्म पर परिवार ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटोरिया में बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न मना. जैकी सिंह के परिवार ने नवजात बेटी तनीषा का स्वागत रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजी कार में घर लाकर किया. यह खास स्वागत बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का सकारात्मक संदेश देता है.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) : कटोरिया में शनिवार को बेटी के जन्म पर खुशी और उत्सव की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली. प्रखंड क्षेत्र के गढ़ना गांव निवासी जैकी सिंह के परिवार ने नवजात बेटी तनीषा के अस्पताल से घर लौटने पर अनोखे अंदाज में उसका स्वागत किया. परिवार ने कार को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया और उसी कार से नन्हीं तनीषा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घर लेकर पहुंचा.

विज्ञापन

गुब्बारों से सजी कार में घर पहुंची तनीषा

जैसे ही गुब्बारों से सजी कार अस्पताल परिसर से बाहर निकली, लोगों का ध्यान उसकी ओर आकर्षित हो गया. कार में नवजात बेटी के साथ परिवार के सदस्य बेहद खुश नजर आए. बेटी के जन्म की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी.

बताया गया कि जैकी सिंह की पत्नी अंजलि कुमारी ने कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार, 11 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे बेटी को जन्म दिया था. परिवार ने नवजात का नाम तनीषा रखा.

शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार तनीषा को सजायी गयी कार से घर लेकर पहुंचा. घर पहुंचने पर भी बेटी के स्वागत का सिलसिला जारी रहा. दरवाजे पर तनीषा की आरती उतारी गयी और खुशी के गीत गाकर परिवार ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान घर का माहौल उत्सव में बदल गया.

पहले से थी बेटी की चाहत

तनीषा की मां अंजलि कुमारी और पिता जैकी सिंह ने बताया कि उनकी पहले से एक संतान बेटा जीवांशु है. दूसरी संतान के रूप में वे बेटी चाहते थे. बेटी के जन्म से पूरा परिवार बेहद खुश है.

परिजनों ने कहा कि बेटी भी परिवार के लिए उतनी ही अनमोल है, जितना बेटा.

परिवार ने मनाया जश्न, लोगों ने की सराहना

बेटी के जन्म पर परिवार की ओर से किए गए इस खास स्वागत की लोगों ने भी सराहना की. इस खुशी के मौके पर तनीषा के चाचा राजीव सिंह, बुआ निक्की कुमारी, मौसी मीरा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जतायी.

नन्हीं तनीषा के स्वागत का यह अंदाज बेटियों के जन्म को उत्सव की तरह मनाने और बेटा-बेटी के बीच भेदभाव खत्म करने का सकारात्मक संदेश देता नजर आया.

पढ़ें, बेटी के जन्म पर क्यों बांटी गयी मिठाई? दादा ने कही दिल छू लेने वाली बात

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन