दुधनिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

दुधनिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
बेलहर बांका से अभय कुमार ”सोनू” की रिपोर्ट :
बेलहर थाना क्षेत्र के दुधनिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें एक पक्ष के गंगिया देवी पति लाल बहादुर पंडित ने गांव के ही विवेक पंडित एवं उमेश पंडित के विरुद्ध बुरी नीयत से छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.
छेड़खानी का विरोध करने पर की थी मारपीट
वहीं दूसरे पक्ष की रानी वर्षा देवी पति विवेक पंडित ने गांव के ही सुधीर पंडित, महावीर पंडित, प्रेम कुमार, विवेक कुमार, सेवक कुमार के विरुद्ध अपनी नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










