ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन व इनसेट में युवक का फाइल फोटो.

Amarpur Road Accident : एक शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं, जब तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन
अमरपुर बांका से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Amarpur Road Accident : बांका जिले के अमरपुर-भागलपुर मुख्य पथ पर डुमरामा हाई स्कूल के समीप बुधवार की देर रात ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया.

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

मृतक की पहचान चौरवैय गांव निवासी चन्द्रशेखर वैध के 26 वर्षीय पुत्र राकेश वैध के रूप में हुई है. वहीं घायल बाइक चालक अमरपुर नगर पंचायत के डुमरामा मोहल्ला निवासी दिनेश तांती के 25 वर्षीय पुत्र शिपु तांती बताया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में अमरपुर की ओर जा रहे थे, तभी डुमरामा हाई स्कूल के पास भागलपुर से आ रहे ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर के बाद सड़क पर मचा हड़कंप

हादसे में ऑटो पर सवार राकेश वैध सड़क पर गिर गया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. वहीं बाइक चालक शिपु तांती गंभीर रूप से जख्मी हो गया. टक्कर के बाद बाइक पर सवार दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए, जबकि ऑटो चालक भी घायल को छोड़कर वाहन सहित भाग निकला.

दिल्ली से शादी में शामिल होने आया था युवक

परिजनों के अनुसार मृतक राकेश वैध दिल्ली में एयरपोर्ट पर वाहन चलाने का काम करता था. वह अपने चाचा प्रवीण वैध की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से घर आ रहा था. लेकिन घर पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे में उसकी जान चली गई, जिससे परिवार की खुशियां गहरे शोक में बदल गईं.

बाइक चालक गंभीर, रेफर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद दोनों वाहन मौके से गायब मिले, जबकि गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने डुमरामा इंटर स्कूल के पीछे लावारिस हालत में बाइक देखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

Also Read : पंचायत सरकार भवन में बिजली नहीं, 6 साल से अटका RTPS कार्य, मुखिया ने विभाग से की त्वरित बहाली की मांग

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन