बांका में छाए बादल, अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

आसमान मे छाए हल्के बादल

Banka Weather Update: गर्मी और उमस के बीच मौसम में बदलाव के संकेत, दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना, 17 से 21 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी.

विज्ञापन

बांका से सुभाष बैद्य की रिपोर्ट:

Banka Weather Update: विगत कई दिनों से जारी प्रचंड गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम में बदलाव के संकेत देखने को मिले. आसमान में बादल छा गए और दिन की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया. हालांकि इसके बावजूद गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद कम ही रही.

दिनभर गर्मी और उमस का असर

सुबह सूर्य निकलते ही तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला, लेकिन गर्मी और उमस बनी रही.

तापमान का हाल

गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोग दिनभर गर्मी से परेशान रहे.

बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. साथ ही 17 से 21 जून के दौरान बांका, भागलपुर समेत आसपास के जिलों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है. साथ ही बज्रपात और तेज हवा के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन