बिहार के पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी को पितृशोक

Published at :17 Jul 2015 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी को पितृशोक

75 वर्षीय डा प्रोफेसर इकबाल हुसैन अंसारी का जमशेदपुर के ब्रहानंद अस्पताल में शुक्रवार की सुबह 10:20 बजे निधन हो गयाप्रतिनिधि, बांकाबिहार के पर्यटन मंत्री डा जावेद इकबाल अंसारी के पिता डा प्रोफेसर इकबाल हुसैन अंसारी 75 वर्ष का निधन शुक्रवार को प्रात: 10:20 बजे ब्रह्मानंद अस्पताल जमशेदपुर में हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

75 वर्षीय डा प्रोफेसर इकबाल हुसैन अंसारी का जमशेदपुर के ब्रहानंद अस्पताल में शुक्रवार की सुबह 10:20 बजे निधन हो गयाप्रतिनिधि, बांकाबिहार के पर्यटन मंत्री डा जावेद इकबाल अंसारी के पिता डा प्रोफेसर इकबाल हुसैन अंसारी 75 वर्ष का निधन शुक्रवार को प्रात: 10:20 बजे ब्रह्मानंद अस्पताल जमशेदपुर में हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वे एक समाज सेवी, शिक्षाविद् थे. शिक्षा के क्षेत्र में बिहार एवं झारखंड में उनका सराहनीय योगदान रहा है. इनके निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक है. सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को खुदा शक्ति प्रदान करे. साथ ही राजद परिवार की ओर से शोक संवेदना प्रकट किया गया, जिसमें महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता, प्रमोद राउत, जमीरउद्दीन, दीप नारायण यादव, परमानंद यादव, मनोज कुमार यादव, संजय चौधरी, देवेंद्र यादव, भूपेश राय, अमरेंद्र यादव, राजीव यादव, विनोद यादव, अनंत राय, अनिरुद्ध यादव, मो अबुल हासिम, शंभु राय, सुभाष चंद्र साह, उमेश यादव, संजय यादव व अन्य शामिल थे. जदयू कार्यालय में भी शुक्रवार को पर्यटन मंत्री के पिता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संजीव की माता का विगत दिनों हुए निधन पर ओम प्रकाश मंडल की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. शोकसभा में उच्चेश्वर प्रसाद सिंह, रितेश कुमार, अशोक यादव, गौतम कामती, विनोद कामती, निरंजन सिंह, कैलाश मंडल, अभिषेक गौरव, मंटू यादव, पवन यादव, मो गुलजार, मुन्ना सिंह, जफर आलम व अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन