Anupama: कैफे में हुआ गैस लीक, बेहोश हुए बाबूजी, माही को घर से निकालने पर मचा बवाल

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

‘अनुपमा’ के एपिसोड में माही को घर से निकालने को लेकर हंगामा होता है. तोशू नहीं चाहता कि माही शाह हाउस में रहे. हालांकि अनुपमा, माही का साथ देती है और तोशू को कड़ी फटकार लगाती है.

विज्ञापन

Anupama: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत बंकू से होती है, जो अनुपमा और अनुज की लव स्टोरी से काफी प्रभावित नजर आता है. वह कहता है कि उसे भी जिंदगी में सच्चा प्यार चाहिए.इसी बीच शाह हाउस में बड़ा हंगामा शुरू हो जाता है. परीतोष गुस्से में माही को घर से बाहर खींचकर ले आता है. वह माही पर गौतम को तलाक का नोटिस भेजने का आरोप लगाता है. तभी अनुपमा वहां पहुंचती है और माही का बचाव करती है. अनुपमा गुस्से में परीतोष पर चप्पल फेंक देती है. लीला भी माही को घर में रखने से मना कर देती है, जिससे अनु और नाराज हो जाती है. अनुपमा परीतोष को जमकर सुनाती है और कहती है कि उसे शर्म आनी चाहिए.

विज्ञापन

गौतम की चाल

दूसरी तरफ गौतम लगातार प्रेरणा को भड़काने की कोशिश करता है. वह कहता है कि प्रेम और राही उसे नजरअंदाज कर रहे हैं और जल्द ही श्रुति उसे अपनी जिंदगी से बाहर कर देगी. गौतम की बातें सुनकर प्रेरणा काफी गुस्से में आ जाती है और उसे दूर रहने की चेतावनी देती है. जब राही, प्रेम और श्रुति वापस आते हैं तो माहौल थोड़ा सामान्य नजर आता है. श्रुति भी प्रेरणा को साफ शब्दों में कह देती है कि वह प्रेम और राही से दूरी बनाए रखे, नहीं तो उसे उनकी जिंदगी से बाहर कर दिया जाएगा.
गौतम इस पूरे मामले का मजा लेता दिखाई देता है.

हसमुख हो जाएगा बेहोश

मार्केट में ईशानी और बांकू की बातचीत भी एपिसोड का अहम हिस्सा रही. बंकू बताता है कि वह पढ़ाई करना चाहता था. ईशानी उससे माफी मांगती है कि पाखी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया. जब पाखी दोनों को साथ देखती है तो वह नाराज हो जाती है. घर पहुंचने पर पाखी अनुपमा से कहती है कि बंकू को ईशानी से दूर रखा जाए क्योंकि वह एक नौकर है. इस बात पर अनुपमा, बंकू को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करती है. प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि अनुपमा का कैफे खतरे में पड़ जाता है. हसमुख कैफे में पहुंचते हैं और गैस लीक की वजह से बेहोश होकर गिर जाते हैं. अनु उन्हें बचाने की कोशिश करती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुपमा ने राही को इस वजह से कहा बुरी बेटी, अनुज को भूलने का लगा आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola