भाजपा सरकार नहीं बंगाल सरकार होगी, शमिक भट्टाचार्य ने बताये पार्टी का सरकार से क्या होगा रिश्ता

Published by :Ashish Jha
Published at :12 May 2026 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सरकार नहीं बंगाल सरकार होगी, शमिक भट्टाचार्य ने बताये पार्टी का सरकार से क्या होगा रिश्ता

शमिक भट्टाचार्य के साथ शुभेंदु अधिकारी

Shamik Bhattacharya: पार्टी कार्यालय में ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकारी का 207 कमल के फूलों के साथ स्वागत किया, जो विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा जीती गई सीटों की संख्या के प्रतीक के रूप में किया गया था.

विज्ञापन

Shamik Bhattacharya: कोलकाता. पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नयी सरकार सही मायने में ”पश्चिम बंगाल सरकार” होगी न कि ”भारतीय जनता पार्टी की सरकार.” पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार अकेले काम करेगी और पार्टी के साथ तालमेल सिर्फ चुनाव से पहले के संकल्प पत्र (घोषणा-पत्र) में किये गये वादों को आसानी से लागू करने तक ही सीमित रहेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने तरीके से काम करेगी. राज्य सरकार और पार्टी के बीच कनेक्शन यह पक्का करेगा कि चुनाव से पहले के संकल्प पत्र में किये गये वादों को आसानी से लागू किया जाये. नयी सरकार ”पश्चिम बंगाल सरकार” होगी न कि ”भाजपा सरकार.” यह हमारा वादा है.

मोदी के विजन पर चलेगी बंगाल सरकार

मुख्यमंत्री बनने के बाद संगठन की पहली बैठक में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का दृष्टिकोण बंगाल में नयी भाजपा सरकार का मार्गदर्शक सिद्धांत होगा. साल्टलेक में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर अधिकारी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. उससे ठीक पहले अधिकारी ने साल्टलेक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भट्टाचार्य के निवास स्थान पर भी गये. वहां से दोनों नेता साथ में सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे. मुख्यमंत्री ने वहां एकत्र सैकड़ों लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत होगा. भाजपा कार्यालय को फूलों से सजाया गया था. वहां जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का चित्र और ‘भारत माता’ की तस्वीर लगायी गयी थी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले दिया था उलट बयान

शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव के दौरान कहा कि मुसलमानों की बीजेपी में कोई जगह नहीं है. हम सबका साथ, सबका विकास’ नहीं कहेंगे, बल्कि हम कहेंगे जो हमारे साथ हैं, हम उनके साथ हैं. हालांकि, कुछ ही घंटों में वे अपने बयान से पलट गये थे. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है. जब मैं अपने क्षेत्र में जाता हूं तो हिंदू हो या मुसलमान सभी को विकास योजनाओं का लाभ दिया जाता है, लेकिन उसके बाद भी कहा जाता है कि बीजेपी ‘हिंदू पार्टी’ है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हम लोग सभी लोगों के लिए काम करते हैं. हमारी सरकार ने जितनी भी योजनाएं बनाई हैं वो सभी के लिए हैं. मैंने जो बात रखी है वो मेरा निजी पक्ष है. इसके साथ सरकार का कोई लेना-देना नहीं है.

Also Read: हां में हां ना मिलाएं, बंगाल के विकास के लिए दें सुझाव, पहले ही दिन एक्शन मोड में दिखे सीएम शुभेंदु

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola