एसपी से की मारपीट व छिनतई कांड में कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

जमदाहा ओपी क्षेत्र के धानवरण गांव निवासी राजेंद्र यादव ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है

विज्ञापन

कटोरिया.

जमदाहा ओपी क्षेत्र के धानवरण गांव निवासी राजेंद्र यादव ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है. इसमें गत सात मई को पुत्र पप्पू यादव व चचेरा भाई गेनो यादव पर मोहलियाडीह गांव के समीप हुए जानलेवा हमला व 50 हजार रुपये नकदी, सोना का चेन, मोबाइल, बाइक आदि की छिनतई कांड में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. आवेदक ने बताया है कि मामले में जमदाहा ओपी में भी लिखित आवेदन दी गयी थी. जिसमें सलैया गांव के सुनील यादव सहित पांच लोगों पर घात लगाकर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया गया है. मारपीट कांड में जख्मी पप्पू यादव व गेनो यादव की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. दोनों रानी बांध से ढलाई कार्य में ठेकेदारी कार्य से वापस घर लौट रहे थे. तभी उक्त घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है. जमदाहा ओपीध्यक्ष रणतेज भारती ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन