BANKA : आज दिन चढ़ने के साथ तापमान में होगी वृद्धि, शाम से मौसम सुहाना

कृषि विज्ञान केंद्र बांका से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, जिले में 13 मई तक एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी की संभावना है.
कृषि विज्ञान केंद्र बांका के द्वारा सोमवार को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, जिले में 13 मई तक एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी की संभावना है. इस दौरान 50–60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. ऐसे मौसम में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना भी है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 -22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 70-75 प्रतिशत और दोपहर में 30-35 प्रतिशत तक रह सकती है. पूर्वानुमान से कयास है कि दिन चढ़ने के साथ-साथ ही तापमान में वृद्धि होगी.वहीं शाम में गर्मी से राहत मिलेगी.मौसम सुहाना रहेगा. दलहन में तेजी , गेंहू व मक्का में नरमी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










