तीन महीने से अटका मानदेय, आइटीआइ कर्मियों का फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

बौंसी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को कर्मचारियों ने लंबित वेतन और मानदेय को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन

बौंसी.

बौंसी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को कर्मचारियों ने लंबित वेतन और मानदेय को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. तीन माह से भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया. कर्मचारियों ने कहा कि लगातार तीन महीने से वेतन, पारिश्रमिक एवं मानदेय का भुगतान लंबित है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. अब तो भुखमरी की स्थिति आ गयी है. राशन खरीदना भी मुश्किल हो गया है. बावजूद इसके संस्थान के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों, इसे ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर डटे रहे और वहीं से विरोध जताया. प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द लंबित राशि जारी करने की मांग की. कर्मचारियों का कहना था कि समय पर भुगतान नहीं होने से परिवार चलाने में परेशानी हो रही है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है. विरोध जताने वालों में अवधेश गौड़, सत्येंद्र कुमार वर्मा, प्रवेश कुमार, सुधीर कुमार, पुनीत नाथ तिवारी, रामेश्वर, नीरज कुमार, लोकेश कुमार, सुलेखा कुमारी, चंदन कुमार, रोहित रंजन दास समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन