चेक डैम में 14 वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी, दोस्त पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
चेक डैम में 14 वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी, दोस्त पर हत्या का आरोप

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधारी चेक डैम पोखर से सोमवार को शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान पोखरिया गांव निवासी अनिरुद्ध यादव के 14 वर्षीय पुत्र प्रभास कुमार के रूप में हुई है

विज्ञापन

बांका.

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधारी चेक डैम पोखर से सोमवार को शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान पोखरिया गांव निवासी अनिरुद्ध यादव के 14 वर्षीय पुत्र प्रभास कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के माता-पिता ने गांव के ही चार नाबालिग लड़कों पर बेटे की हत्या कर शव को चेक डैम में फेंक देने का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि प्रभास कुमार गांव के ही अपने चार दोस्तों के साथ खेलने के लिए रविवार को घर से निकला था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसी बीच सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुधारी चेक डैम में एक बालक का शव देखा. जिसके बाद इसकी सूचना परिजन व पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया, जबकि मृतक परिजनों के द्वारा दिये गये आवेदन पर पुलिस आगे की कार्यवाही की जुट गयी है.

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन