बंगाल के पानीहाटी में जुए और शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, इलाके में तनाव

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल के पानीहाटी में जुए और शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, इलाके में तनाव

सांकेतिक

Prohibition in Bengal : महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शराब और जुए से जुड़े लोगों ने उन्हें पिस्तौल लहराते हुए धमकी दी है. महिलाओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस मामले की पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prohibition in Bengal : कोलकाता/बैरकपुर : उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 19 स्थित शारदा पल्ली क्षेत्र में अवैध शराब, जुए और सट्टे के अड्डों के विरोध को लेकर स्थानीय महिलाओं और निवासियों पर समाजविरोधी तत्वों द्वारा हमले और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है. मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में पिछले कई दिनों से असामाजिक गतिविधियां चल रही थीं, जहां देर रात शराब, जुए और सट्टे का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा था. स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों में शामिल युवक अक्सर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़ और अशोभनीय टिप्पणियां करते थे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूरे इलाके में दहशत और तनाव

पिछली रात जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि समाजविरोधी तत्व बाइक पर सवार होकर इलाके में पहुंचे और विरोध करने वाले परिवारों के घर-घर जाकर पिस्तौल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और तनाव फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही घोला थाने की पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया. सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया. स्थानीय निवासियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

Also Read: बंगाल सरकार में नये सिरे से बड़े फेरबदल का संकेत, ममता के करीबी होंगे अधिकारी से दूर

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola