सिविक वॉलेंटियर्स की पहल, केशियारी के कुलबनी मोड़ और बस स्टैंड के पास गड्ढों में ईंटें बिछाकर की जर्जर सड़क की मरम्मत

केशियारी में जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए आगे आए सिविक वॉलंटियर, राहगीरों को मिली बड़ी राहत | Prabhat Khabar Network
पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में जर्जर सड़क से परेशान लोगों के लिए सिविक वॉलंटियरों ने गड्ढों को भरकर आवागमन को सुरक्षित बनाया. स्थानीय लोगों ने की सराहना. पढ़ें पूरी खबर.
खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी थाना क्षेत्र के कुलबनी मोड़ और बस स्टैंड के समीप स्थित जर्जर सड़क से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिली. लंबे समय से सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आम लोगों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. खासकर बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका काफी बढ़ जाती थी.
स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केशियारी थाना के सिविक वॉलंटियरों ने सराहनीय पहल करते हुए सड़क की मरम्मत का जिम्मा स्वयं उठाया. उन्होंने सड़क के गहरे गड्ढों में ईंटें बिछाकर अस्थायी रूप से उसे समतल किया, जिससे आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो गया.
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी. कई बार वाहन चालक संतुलन खो बैठते थे और दुर्घटनाएं होते-होते बचती थीं. बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती थी, क्योंकि पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते थे.
सिविक वॉलंटियर्स की इस जनहितकारी पहल की क्षेत्रवासियों ने खुलकर सराहना की है. हालांकि, स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










