दो पक्षों के बीच मारपीट, एक दर्जन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट, एक दर्जन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

चांदन थाना क्षेत्र की सिलजोरी पंचायत के पेलवा गांव में रविवार की सुबह मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कांड में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है

विज्ञापन

चांदन.

चांदन थाना क्षेत्र की सिलजोरी पंचायत के पेलवा गांव में रविवार की सुबह मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कांड में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें एक दर्जन से भी अधिक लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है. एक पक्ष के हैमिया देवी पति स्व हरिनाथ यादव ने पंचू यादव सहित अन्य लोगों पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं दूसरे पक्ष से सीता देवी पति पंचानंद यादव ने पूनम देवी सहित अन्य लोगें के खिलाफ मामला दर्ज करायी है. पुलिस ने एक पक्ष सेे हेमिया देवी व दूसरे पक्ष से मुेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन