क्षतिग्रस्त नहर के मरम्मत की मांग

बांका. शुक्रवार को भाजपा के एक शिष्टमंडल द्वारा फुल्लीडुमर के रजौन केनाल मध्यगिरी डैम के पास क्षतिग्रस्त नहर का निरीक्षण किया गया. मौके पर किसानों से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए किसानों ने कहा कि अभी धान रोपनी का समय है. ऐसे में यदि नहर की मरम्मत नहीं होती है, तो हम किसानों […]
बांका. शुक्रवार को भाजपा के एक शिष्टमंडल द्वारा फुल्लीडुमर के रजौन केनाल मध्यगिरी डैम के पास क्षतिग्रस्त नहर का निरीक्षण किया गया. मौके पर किसानों से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए किसानों ने कहा कि अभी धान रोपनी का समय है. ऐसे में यदि नहर की मरम्मत नहीं होती है, तो हम किसानों को काफी परेशानी हो जायेगी. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता बिजिखरबा से शिष्टमंडल के मनोज यादव ने बात की, तो आश्वासन मिला कि जल्द ही इस नहर की मरम्मत कर दी जायेगी. साथ ही जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए इसे जल्द पूरा करने की मांग की गयी. शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष विकास सिंह, अनंत राम यादव, विकास यादव, कपिलदेव यादव, रामाशीष सिंह, रंजीत कुमार यादव शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










