दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल, दर्ज हुई प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2015 2:55 AM

विज्ञापन

बांका : थाना क्षेत्र के ककना गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के जम कर मारपीट हुई है. ककना गांव की कंचन देवी ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि मंगलवार की देर रात वो अपने घर में थी. इसी दौरान बगल के चतुभरुज प्रसाद सिंह के पुत्र रितेकेश कुमार कट्टा के […]

विज्ञापन
बांका : थाना क्षेत्र के ककना गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के जम कर मारपीट हुई है. ककना गांव की कंचन देवी ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि मंगलवार की देर रात वो अपने घर में थी. इसी दौरान बगल के चतुभरुज प्रसाद सिंह के पुत्र रितेकेश कुमार कट्टा के साथ घर में घूस कर समान सटा दिया. महिला ने जब बगल में सोये अपने बेटे को चिल्ला कर उठाने की कोशिश की तो युवक अपना समान छोड़ कर भाग निकला.
इसके बाद सुबह करीब सात बजे महिला अपने साथ करीब दर्जनों ग्रामीणों को लेकर उक्त युवक के घर पर पहुंच कर मारपीट करने लगी. इसमें चतुभरुज सिंह, अनिता देवी, रितिकेश कुमार एवं नितिकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद महिला व ग्रामीणों ने उक्त युवक के घर में बाहर से ताला मार दिया. इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर युवक एवं उनके परिवार को घर से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां सही घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.
वहीं घालय चतुर्भुज सिंह का कहना है की वो हाल में ही भागलपुर से आकर यहां मकान बना कर रह रहे हैं
जिसमें बगल के लोगों से आपसी विवाद चल रहा था इसी बात को लेकर साजिश के तहत मंगलवार को महिला के द्वारा घर घुसने एवं हथियार सटाने की बात कही जा रही है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने की आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है. मामले की जांच की जा रही है दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन