ं पटना में आमरण अनशन करेंगे साक्षरताकर्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2015 10:03 PM
बांका. साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत बांका प्रखंड क्षेत्र के प्रेरकों की बैठक शहर के भयहरण स्थान में आयोजित हुई. प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने प्रेरकों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जतायी. प्रेरकों को एकजुट होकर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करने की अपील की. आगामी 25 […]
बांका. साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत बांका प्रखंड क्षेत्र के प्रेरकों की बैठक शहर के भयहरण स्थान में आयोजित हुई. प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने प्रेरकों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जतायी. प्रेरकों को एकजुट होकर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करने की अपील की. आगामी 25 अप्रैल को भागलपुर में निर्धारित प्रमंडलीय प्रेरक समागम में बांका के सभी प्रेरकों को उपस्थित होने का निर्देश अध्यक्ष ने दिया. प्रेरकों द्वारा मानदेय वृद्धि, स्थायीकरण व अन्य सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की आवाज कई बार लगायी गयी है पर इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हो पाया है. मानदेय वृद्धि को लेकर प्रेरक 11 मई को पटना में आमरण अनशन पर बैठेंगे. मांग पूरी नहीं होने पर संसद भवन के समक्ष भूख हड़ताल पर भी बैठा जायेगा. मौके पर राज मोहन यादव, प्रदीप कुमार पंजियारा, सुनीता देवी, महालक्ष्मी कुमारी, उमा देवी,प्रियंका कुमारी, सोनी कुमारी, ललन दास सहित अन्य प्रेरक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










