हत्याकांड में पांच को उम्रकैद की सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2015 9:04 PM
फोटो: 21 बांका- 20- उम्र कैद पाने वाले अभियुक्त की तसवीर प्रतिनिधि, बांका हत्या के एक मामले में मंगलवार को एडीजे चतुर्थ के न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने पांच अभियुक्त को उम्रकैद एवं 20-20 हजार रुपये आर्थिक दंड की सजा सुनायी. न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आनंदपुर ओपी क्षेत्र के करवामारन गांव के […]
फोटो: 21 बांका- 20- उम्र कैद पाने वाले अभियुक्त की तसवीर प्रतिनिधि, बांका हत्या के एक मामले में मंगलवार को एडीजे चतुर्थ के न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने पांच अभियुक्त को उम्रकैद एवं 20-20 हजार रुपये आर्थिक दंड की सजा सुनायी. न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आनंदपुर ओपी क्षेत्र के करवामारन गांव के मनोज दास की हत्या 28 मार्च 2013 को कर दी गयी थी. इस हत्याकांड में गांव के धर्मेंद्र दास, जोका दास, विसो दास, कारु दास एवं किनू दास को नामजद किया गया था. मनोज ने गांव में एक शादी ब्याह के मामले में अगुआई की थी जिसको लेकर कहासुनी हुई थी. इसी प्रतिशोध में हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर मनोज दास की हत्या कर दी थी. न्यायाधीश ने मामले में नामजद उक्त पांचों अभियुक्त को उम्रकैद व आर्थिक दंड की सजा सुनायी. बहस में अभियोजन पक्ष से प्रमोद कुमार च बचाव पक्ष की ओर से उमेश प्रसाद चौधरी ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










