भव्य समारोह के बीच हुई मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2015 10:04 PM
फोटो : 20 बांका 17 : पूजा करते आचार्य दिलीप सिंह प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के बेलडीहा ग्राम स्थित मां दुर्गा वैष्णवी सिद्धिदात्री शिव मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम के बीच मां दुर्गा के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. संपूर्ण मंदिर को गंगा जल से धोने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंडप पूजन किया गया. […]
फोटो : 20 बांका 17 : पूजा करते आचार्य दिलीप सिंह प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के बेलडीहा ग्राम स्थित मां दुर्गा वैष्णवी सिद्धिदात्री शिव मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम के बीच मां दुर्गा के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. संपूर्ण मंदिर को गंगा जल से धोने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंडप पूजन किया गया. इसके बाद छप्पन भोग लगाया गया. इस मौके पर दिलीप कुमार सिंह, पंडित मुकुंद पाठक, अनिल कुमार झा, कैलाश प्रसाद सिंह, प्रदीप सिंह, विधान सिंह आदि उपस्थित थे. इससे पहले अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया. रविवार को गेरूआ नदी से कलश भर कर महिलाओं ने नगर का परिभ्रमण किया. संध्याकालीन संगीतमय प्रवचन काशी से आये नीरज भैया द्वारा किया जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत बंगाल से आये कलाकारों द्वारा रात्रि जागरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










