कौशल विकास के प्रति सचेष्ट हों शिक्षक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2015 11:03 PM

विज्ञापन

फोटो: 15 बांका: 21- स्थापना दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन करते जिप अध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि, फुल्लीडुमरप्रखंड क्षेत्र के आवासीय मार्शल एकेडमी संस्थान में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ दुनियालाल यादव व जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. दिव्या, सिंपल व साक्षी ने स्वागत […]

विज्ञापन

फोटो: 15 बांका: 21- स्थापना दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन करते जिप अध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि, फुल्लीडुमरप्रखंड क्षेत्र के आवासीय मार्शल एकेडमी संस्थान में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ दुनियालाल यादव व जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. दिव्या, सिंपल व साक्षी ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया. छात्रों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधि के साथ साथ खेल के माध्यम से मनोरंजन आवश्यक है. शैक्षिक परिभ्रमण होने से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है. शिक्षकों को छात्रों के श्रवण कौशल, वाचन कौशल, श्रुति कौशल, लेखन कौशल के साथ ही अन्य कौशलों के प्रति सचेष्ट होने की जरूरत है, तभी छात्र-छात्राओं का बहुमुंखी विकास संभव हो पायेगा. संस्थान के प्राचार्य रघुनंदन शास्त्री ने सभी मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया.मौके पर सर्वोदय नगर के पूर्व प्रधानाध्यापक भैरो राय, सियाराम सिंह, स्थानीय अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन