स्नातक के अंतिम खंड की परीक्षा प्रारंभ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2015 11:03 PM
फोटो: 15 बांका- 18: दूसरी पाली में पीबीएस कॉलेज परीक्षा देते परीक्षार्थी बांका . स्नातक अंतिम खंड की परीक्षा जिले के एकमात्र अंगीभूत पीबीएस कॉलेज में बुधवार से प्रारंभ हुई. इस आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर श्याम संुदर ठाकुर ने बताया कि 15 अप्रैल से प्रारंभ परीक्षा का समापन 6 मई तक […]
फोटो: 15 बांका- 18: दूसरी पाली में पीबीएस कॉलेज परीक्षा देते परीक्षार्थी बांका . स्नातक अंतिम खंड की परीक्षा जिले के एकमात्र अंगीभूत पीबीएस कॉलेज में बुधवार से प्रारंभ हुई. इस आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर श्याम संुदर ठाकुर ने बताया कि 15 अप्रैल से प्रारंभ परीक्षा का समापन 6 मई तक होना है. प्रथम पाली में भौतिकी, रसायन, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित, आईआरपीएम एवं गृह विज्ञान की परीक्षा हुई. वहीं दूसरी पाली में राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान,भूगोल, दर्शनशास्त्र, उर्दू एवं ग्रामीण अर्थशास्त्र की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. प्रथम पाली में 92 व द्वितीय पाली में 600 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. गुरुवार व शुक्रवार को शिक्षकेतर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण परीक्षा अगली तिथि 18 अप्रैल शनिवार से पुन: प्रारंभ होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










