कोर्ट के आदेश पर मकान मालिक को भवन सुपुर्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2015 11:03 PM
फोटो नंबर 15 बांका 10 : उपस्थित पुलिसकर्मी -ननबैंकिं ग कंपनी के कार्यालय को किया गया था सील-मकान मालिक ने कोर्ट में दायर की थी याचिका-सीओ व थानाध्यक्ष ने कंपनी के सामान को किया जब्तप्रतिनिधि, धोरैयाकोर्ट के आदेश पर ननबैंकिंग कंपनी के कार्यालय का भवन बुधवार को मकान मालिक को सुपुर्द कर दिया गया. गौरतलब […]
फोटो नंबर 15 बांका 10 : उपस्थित पुलिसकर्मी -ननबैंकिं ग कंपनी के कार्यालय को किया गया था सील-मकान मालिक ने कोर्ट में दायर की थी याचिका-सीओ व थानाध्यक्ष ने कंपनी के सामान को किया जब्तप्रतिनिधि, धोरैयाकोर्ट के आदेश पर ननबैंकिंग कंपनी के कार्यालय का भवन बुधवार को मकान मालिक को सुपुर्द कर दिया गया. गौरतलब हो कि धोरैया में चल रही ननबैंकिंग कंपनियों के कार्यालय को कुछ वर्ष पूर्व जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया था. इस बाबत मकान मालिकों द्वारा न्यायालय का दरवाजा खट-खटाकर मकान को खाली कराने की मांग की गयी थी. कोर्ट के निर्देश पर बुधवार को धोरैया में सनसाइन एग्रो प्राइवेट लिमिटेड व सन प्लांट एग्रो कार्यालय का सामान सीओ व थानाध्यक्ष द्वारा जब्त करते हुए मकान को खाली करवाकर मालिक के हाथों सुपुर्द कर दिया गया. दोनों कंपनियों के सामान का सिजर बनाकर जब्ती की कार्रवाई की गयी. सीओ संजीव कुमार व थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल की उपस्थिति में थाना में एएसआइ रामसकल प्रसाद व सैप जवानों ने प्रशासन के लगाये गये सील को हटाते हुए मकान को खाली किया. मौके पर मकान मालिक सुभाष प्रसाद सिंह व जवाहर प्रसाद सिंह, सरपंच राकेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










