यौन शोषण के बाद शादी करने से किया इनकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2015 11:03 PM
बांका . शादी का झांसा देकर एक युवक ने एक लड़की के साथ कई माह तक यौन किया. करीब दो साल तक अपने साथ रखने के बाद युवक ने लड़की को घर पहुंचा दिया. मिली जानकारी के अनुसार बेलहर थाना क्षेत्र के खैरीखाद गांव के 19 वर्षीय लड़की ने थाने में आवेदन देकर थाना क्षेत्र […]
बांका . शादी का झांसा देकर एक युवक ने एक लड़की के साथ कई माह तक यौन किया. करीब दो साल तक अपने साथ रखने के बाद युवक ने लड़की को घर पहुंचा दिया. मिली जानकारी के अनुसार बेलहर थाना क्षेत्र के खैरीखाद गांव के 19 वर्षीय लड़की ने थाने में आवेदन देकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमटीया गांव के अर्जुन हेंब्रम के पुत्र कुंदन हेंब्रम पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन के अनुसार लड़का का पिता धनबाद स्थित कोलयरी में नौकरी करता है. उनके पुत्र ने दो साल पूर्व में युवती को अपने साथ लेकर धनबाद चला गया था. वहां युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ रख कर कई माह तक यौन शोषण किया. युवती को पिछले माह में अपने साथ गांव लेकर आया. जहां युवती को गांव में छोड़ कर युवक निकल गया. इसके बाद युवती ने बेलहर थाना में मामला दर्ज कराया, जहां से केस को अनुसंधान करने के लिए महिला थाना बांका को भेज दिया है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि कुंदन हेंब्रम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है. दिये गये आवेदन में युवती दो माह की गर्भवती होने की बात रही है. दिये गये आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










